दो पैनकार्ड केस में पूर्व मंत्री आज़म खान और... ... Aaj ki Taaza Khabar: रोहिणी आचार्या के बयान पर RJD का पहला रिएक्शन- 'यह परिवार का मामला, नतीजों ने सबको चौंकाया'- पढ़ें 17 नवंबर की बड़ी खबरें

दो पैनकार्ड केस में पूर्व मंत्री आज़म खान और अब्दुल्ला को 7 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आज़म खान को उनके बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आज़म के साथ मंगलवार को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दो पैनकार्ड मामले में दोषी करार देते हुए 7 साल की कैद और 50 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई. फैसला आते ही दोनों को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया. यह मामला वर्षों से चल रहा था और कोर्ट ने सभी तथ्यों की जांच के बाद यह बड़ा निर्णय सुनाया है.

यह पूरा मामला वर्ष 2019 का है, जब भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अब्दुल्ला आज़म के पास दो अलग-अलग पैनकार्ड हैं और इसमें आज़म खान की भी भूमिका है. अदालत के फैसले के बाद आकाश सक्सेना ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और आज के निर्णय से सिद्ध हो गया कि “सत्य की हमेशा जीत होती है.” यह फैसला आज़म खान के राजनीतिक जीवन में एक और बड़ा झटका माना जा रहा है.

Update: 2025-11-17 09:25 GMT

Linked news