दिल्ली में अवैध उद्योगों पर बड़ी कार्रवाई की... ... Aaj ki Taaza Khabar: बांग्लादेश: शेख हसीना की भारत से वापसी की मांग को लेकर ढाका में प्रदर्शन, भारतीय वीज़ा केंद्र बंद- पढ़ें 17 दिसंबर की बड़ी खबरें
दिल्ली में अवैध उद्योगों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, IIT मद्रास के साथ साइन हुआ नया MoU: मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि राजधानी में अवैध रूप से चल रही इंडस्ट्रीज़ को लेकर एक बड़ा सर्वे इस समय जारी है. उन्होंने बताया कि यह सर्वे DMS डेटा और MCD के तकनीकी रिकॉर्ड्स की मदद से किया जा रहा है. अब तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कई अवैध उद्योगों की पहचान की जा चुकी है और आगे भी इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
मंत्री सिरसा ने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली सरकार ने IIT मद्रास के साथ एक और महत्वपूर्ण MoU साइन किया है. यह समझौता स्मार्ट ग्रीनिंग सर्विसेज से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि आज के दौर में हर तरह की आधुनिक तकनीक और इनोवेशन को अपनाने की जरूरत है.
उन्होंने बताया कि स्मार्ट ग्रीनिंग तकनीक से पानी की सप्लाई और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलेगी. इसी उद्देश्य से IIT मद्रास के साथ यह MoU किया गया है, ताकि दिल्ली में तकनीक आधारित समाधान लागू किए जा सकें और शहरी सुविधाओं को और मजबूत बनाया जा सके.