लाल किला कार ब्लास्ट में बड़ी कामयाबी! NIA ने... ... Aaj ki Taaza Khabar: बेटी कोई सवाल पूछे तो ससुराल जाओं तुम्हारा शादी हो गया है, रोते-रोते रोहिणी का गला बैठा- पढ़ें 16 नवंबर की बड़ी खबरें

लाल किला कार ब्लास्ट में बड़ी कामयाबी! NIA ने कश्मीरी साजिशकर्ता आमिर राशिद अली को दबोचा

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम धमाके में NIA को बड़ी सफलता मिली है. इस हमले में 10 लोगों की मौत हुई थी और 32 घायल हुए थे. अब जांच एजेंसी ने उस कश्मीरी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने आत्मघाती हमलावर के साथ मिलकर इस वारदात की साजिश रची थी.

ग्र‍फ्तार आरोपी आमिर राशिद अली, जिसके नाम पर धमाके में इस्तेमाल की गई कार रजिस्टर्ड थी, को दिल्ली से पकड़ा गया है. दिल्ली पुलिस से केस अपने हाथ में लेने के बाद NIA लगातार उसकी तलाश में थी और अब उसकी गिरफ्तारी को इस केस में बड़ा ब्रेकथ्रू माना जा रहा है.

Update: 2025-11-16 13:43 GMT

Linked news