सुकमा में बड़ी सफलता: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के... ... Aaj ki Taaza Khabar: बेटी कोई सवाल पूछे तो ससुराल जाओं तुम्हारा शादी हो गया है, रोते-रोते रोहिणी का गला बैठा- पढ़ें 16 नवंबर की बड़ी खबरें

सुकमा में बड़ी सफलता: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, ACM रैंक के तीन नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ भेज्जी और चिंतागुफा थाना क्षेत्र के कारीगुंडम जंगल-पहाड़ी इलाके में हुई, जहां नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर DRG की टीम ऑपरेशन पर निकली थी. जवानों के पहुंचते ही नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मजबूत जवाब दिया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, ACM रैंक के तीन नक्सली मारे गए हैं और बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्सली सामग्री बरामद की गई है.

सुकमा के एसपी किरण चव्हाण के अनुसार, ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और किसी भी जवान को चोट नहीं आई है. मौके पर अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और रुक-रुककर फायरिंग की खबरें मिल रही हैं. इस साल छत्तीसगढ़ में अब तक 262 नक्सली विभिन्न मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं, जिनमें अधिकांश बस्तर डिवीजन से हैं. सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान की एक बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है.

Update: 2025-11-16 08:43 GMT

Linked news