भारत-जापान संबंधों को नई मजबूती: आर्थिक सुरक्षा,... ... Aaj ki Taja khabar: 'मुझे NDA के हर एक कार्यकर्ता पर गर्व है', महाराष्ट्र के नतीजों पर PM का X पोस्ट- पढ़ें 16 जनवरी की बड़ी खबरें
भारत-जापान संबंधों को नई मजबूती: आर्थिक सुरक्षा, AI और क्रिटिकल मिनरल्स पर अहम पहल
विदेश मंत्रालय (MEA) ने विदेश मंत्री की जापान के विदेश मंत्री के साथ हुई बैठक को लेकर अतिरिक्त जानकारी साझा की है. MEA के अनुसार, भारत और जापान ने भविष्य की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तीन अहम पहलों पर सहमति बनाई है.
1. आर्थिक सुरक्षा पर प्राइवेट सेक्टर संवाद
आर्थिक सुरक्षा पहल (Economic Security Initiative) के तहत दोनों देश सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए प्राइवेट सेक्टर डायलॉग आयोजित करेंगे. इसके अलावा, विदेश सचिव–जापानी उप विदेश मंत्री के नेतृत्व में आर्थिक सुरक्षा संवाद (Economic Security Dialogue) का दूसरा दौर 2026 की पहली छमाही में आयोजित किया जाएगा.
2. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर नया संवाद शुरू
AI के क्षेत्र में सहयोग को एक संगठित दिशा देने के लिए भारत और जापान ने ‘AI डायलॉग’ की शुरुआत की है. यह एक नई पहल है, जिसका नेतृत्व दोनों देशों के विदेश मंत्रालय जॉइंट सेक्रेटरी–डायरेक्टर जनरल स्तर पर करेंगे.
3. रेयर अर्थ और क्रिटिकल मिनरल्स में सहयोग
रेयर अर्थ एलिमेंट्स और क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों ने जॉइंट वर्किंग ग्रुप (JWG) ऑन क्रिटिकल मिनरल्स बुलाने का फैसला किया है. यह बैठक 2026 की शुरुआत में होगी और इसे भी एक नई पहल माना जा रहा है.