‘धन्यवाद महाराष्ट्र!’ नगर निगम चुनाव नतीजों पर... ... Aaj ki Taja khabar: 'मुझे NDA के हर एक कार्यकर्ता पर गर्व है', महाराष्ट्र के नतीजों पर PM का X पोस्ट- पढ़ें 16 जनवरी की बड़ी खबरें
‘धन्यवाद महाराष्ट्र!’ नगर निगम चुनाव नतीजों पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश
महाराष्ट्र के नतीजों पर PM का X पोस्ट में लिखा कि, धन्यवाद महाराष्ट्र! राज्य की ऊर्जावान जनता ने NDA के जनहितैषी और सुशासन के एजेंडे को अपना आशीर्वाद दिया है. विभिन्न नगर निगम चुनावों के नतीजे यह साफ संकेत देते हैं कि महाराष्ट्र की जनता के साथ NDA का रिश्ता और भी मजबूत हुआ है. हमारे कामकाज का रिकॉर्ड और विकास का विज़न लोगों के दिलों तक पहुंचा है. महाराष्ट्र के कोने-कोने की जनता का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. यह जनादेश प्रगति को नई गति देने और राज्य की गौरवशाली संस्कृति का उत्सव मनाने का संदेश है.
आगे लिखा कि, मुझे NDA के हर एक कार्यकर्ता पर गर्व है, जिन्होंने महाराष्ट्र भर में जनता के बीच अथक परिश्रम किया. उन्होंने हमारे गठबंधन के कामकाज को लोगों तक पहुंचाया, आने वाले समय के विज़न को मजबूती से रखा और विपक्ष के झूठ का प्रभावी ढंग से जवाब दिया. सभी कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामनाएं.