NCR में बढ़ते प्रदूषण पर सख्ती, GRAP स्टेज-III... ... Aaj ki Taja khabar: 'मुझे NDA के हर एक कार्यकर्ता पर गर्व है', महाराष्ट्र के नतीजों पर PM का X पोस्ट- पढ़ें 16 जनवरी की बड़ी खबरें

NCR में बढ़ते प्रदूषण पर सख्ती, GRAP स्टेज-III लागू

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता और IMD/IITM के AQI पूर्वानुमानों को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की GRAP उप-समिति ने बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने एहतियाती कदम के तौर पर पूरे एनसीआर में तत्काल प्रभाव से GRAP के स्टेज-III के तहत सभी प्रतिबंधात्मक उपाय लागू करने का निर्णय लिया है.

स्टेज-III को ‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता की श्रेणी में रखा गया है, जब दिल्ली का AQI 401 से 450 के बीच पहुंच जाता है. यह कदम पहले से लागू GRAP के स्टेज-I और स्टेज-II के उपायों के अतिरिक्त होगा, ताकि क्षेत्र में प्रदूषण की स्थिति और खराब न हो और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को कम किया जा सके.

Update: 2026-01-16 13:35 GMT

Linked news