भागे क्यों....? लूथरा ब्रदर्स को कोर्ट लाए जाने के... ... Aaj ki Taaza Khabar: भागे क्यों....? लूथरा ब्रदर्स को कोर्ट लाए जाने के बाद मीडिया ने सवाल ऐसे दिया जवाब- पढ़ें 16 दिसंबर की बड़ी खबरें

भागे क्यों....? लूथरा ब्रदर्स को कोर्ट लाए जाने के बाद मीडिया ने सवाल ऐसे दिया जवाब- वीडियो

नई दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मंगलवार को लूथरा ब्रदर्स- गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा—को गोवा पुलिस ने पेश किया. दोनों को थाईलैंड से डिपोर्ट कर भारत लाया गया है, जिसके बाद एयरपोर्ट पर ही गोवा पुलिस की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.

कोर्ट लाए जाने के दौरान जब मीडिया ने गौरव लूथरा से पूछा कि क्या उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा है और वे भारत से क्यों फरार हुए थे, तो उन्होंने सवालों का सीधा जवाब देने के बजाय हाथ जोड़ लिए. इस दौरान दोनों भाई भारी पुलिस सुरक्षा में नजर आए.

बताया जा रहा है कि गौरव और सौरभ लूथरा के खिलाफ गोवा में दर्ज मामलों के सिलसिले में कार्रवाई की गई है. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया कोर्ट के निर्देशों के अनुसार चलेगी.

Update: 2025-12-16 13:56 GMT

Linked news