बिहार कैबिनेट की ‘सात निश्चय-3’ को मंजूरी, डिप्टी... ... Aaj ki Taaza Khabar: भागे क्यों....? लूथरा ब्रदर्स को कोर्ट लाए जाने के बाद मीडिया ने सवाल ऐसे दिया जवाब- पढ़ें 16 दिसंबर की बड़ी खबरें

बिहार कैबिनेट की ‘सात निश्चय-3’ को मंजूरी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले– युवाओं को देंगे दोगुनी नौकरियां

बिहार कैबिनेट द्वारा ‘सात निश्चय-3’ कार्यक्रम को मंजूरी दिए जाने पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य बिहार के विकास और आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है. सम्राट चौधरी ने कहा, “हमें बिहार के लिए काम करना है. हम बिहार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना चाहते हैं. पिछली बार हमने बिहार के 50 लाख युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरी दी थी. हमारा लक्ष्य इस संख्या को दोगुना करना है. कृषि क्षेत्र में इस समय 14 रोडमैप पर काम चल रहा है और हम उन्हें और आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं. साथ ही उद्योगों का एक मजबूत नेटवर्क खड़ा किया जाएगा और अधूरी पड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा. यही बिहार सरकार का उद्देश्य है.”

Update: 2025-12-16 12:47 GMT

Linked news