सीडीएस जनरल अनिल चौहान बोले: “राष्ट्रीय सुरक्षा... ... Aaj ki Taaza Khabar: 'राष्ट्रवाद से होते हैं युद्ध, दुनिया भारत से चाहती है समाधान': जयपुर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत- पढ़ें 15 नवंबर की बड़ी खबरें

सीडीएस जनरल अनिल चौहान बोले: “राष्ट्रीय सुरक्षा तीन घेरों वाली संरचना, भविष्य के युद्धों की तैयारी ही असली सैन्य तत्परता”

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे को समझाते हुए कहा, "मैं राष्ट्रीय सुरक्षा की संरचना को तीन संकेंद्रित घेरों के रूप में समझाने की कोशिश करूंगा. सबसे बाहरी घेरा बताता है कि किसी राष्ट्र को कैसे सुरक्षित रखा जाए. फिर उससे अंदर वाला घेरा आता है कि मिशन की रक्षा कैसे की जाए. और सबसे भीतर का घेरा है. मिशन की सैन्य तैयारी." उन्होंने कहा कि इन तीन स्तरों से ही राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति, रक्षा रणनीति या सैन्य रणनीति तैयार की जा सकती है. जनरल चौहान ने भविष्य के युद्धों पर जोर देते हुए कहा, "हमारा काम है यह समझना कि भविष्य में युद्ध कैसे होंगे, परिचालन वातावरण कैसा होगा, किस तरह की चुनौतियां और खतरे सामने आएंगे और फिर खुद को उसी हिसाब से सुसज्जित करते हुए प्रशिक्षण देना. यही सैन्य तैयारी है." उन्होंने आगे कहा, "एक रक्षा पहचान और रणनीतिक संस्कृति भी होती है… किसी राष्ट्र की सुरक्षा कूटनीति, अर्थव्यवस्था और टेक्नोलॉजी पर भी निर्भर करती है."

Update: 2025-11-15 13:42 GMT

Linked news