सोनभद्र की खदान में बड़ा हादसा: कई मजदूरों के मलबे... ... Aaj ki Taaza Khabar: 'राष्ट्रवाद से होते हैं युद्ध, दुनिया भारत से चाहती है समाधान': जयपुर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत- पढ़ें 15 नवंबर की बड़ी खबरें
सोनभद्र की खदान में बड़ा हादसा: कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका
सोनभद्र में बुधवार को पत्थर खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, कंप्रेसर मशीन से होल करते समय अचानक पत्थर दरक गया और भारी चट्टानें नीचे गिर पड़ीं. इस हादसे में कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव टीमें तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं.
अधिकारियों के मुताबिक, ओबरा क्षेत्र की कृष्णा माइनिंग वर्क्स में खनन के दौरान कुल 9 जगहों पर कंप्रेशन मशीन से होल किया जा रहा था. इसी दौरान अचानक पत्थर टूटकर गिर पड़ा और मजदूर इसकी चपेट में आ गए. प्रशासन बचाव कार्य में जुटा है और मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है. हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है.
Update: 2025-11-15 13:01 GMT