जम्मू SSP का बड़ा खुलासा: पाक और पंजाब कनेक्शन... ... Aaj ki Taaza Khabar: 'राष्ट्रवाद से होते हैं युद्ध, दुनिया भारत से चाहती है समाधान': जयपुर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत- पढ़ें 15 नवंबर की बड़ी खबरें
जम्मू SSP का बड़ा खुलासा: पाक और पंजाब कनेक्शन वाला हेरोइन मॉड्यूल पकड़ा गया
जम्मू के SSP जोगिंदर सिंह ने बताया, “परसों रात हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 3 किलो से ज़्यादा हेरोइन बरामद हुई है. शुरुआती जांच में पता चला है कि इन दोनों का कनेक्शन पाकिस्तान और पंजाब से है. पूरे मॉड्यूल की पहचान कर ली गई है.”
उन्होंने आगे अपील करते हुए कहा, “जम्मू हमारी विंटर कैपिटल है, ऐसे समय में यहां भारी भीड़ होती है. कई लोग किराए पर रहने आते हैं. मैं जनता से अपील करता हूं कि अगर आप किसी को किराएदार रखते हैं, तो उनकी पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं.”
Update: 2025-11-15 11:56 GMT