SIR प्रक्रिया को लेकर विजय का बड़ा बयान: 'तमिलनाडु... ... Aaj ki Taaza Khabar: 'राष्ट्रवाद से होते हैं युद्ध, दुनिया भारत से चाहती है समाधान': जयपुर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत- पढ़ें 15 नवंबर की बड़ी खबरें

SIR प्रक्रिया को लेकर विजय का बड़ा बयान: 'तमिलनाडु के लोग सतर्क रहें, हर वोट की सुरक्षा ज़रूरी'

TVK प्रमुख और अभिनेता विजय ने SIR प्रक्रिया पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कहा कि तमिलनाडु में यह SIR आखिर लागू कैसे होने जा रहा है? उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 6.36 करोड़ वोटर्स हैं और BLO द्वारा फॉर्म वेरिफिकेशन के बाद ही नई वोटर लिस्ट जारी होगी. विजय ने चिंता जताते हुए कहा कि जब तक यह सूची प्रकाशित नहीं होती, “हममें से कोई भी यह पक्का नहीं कह सकता कि हम अभी भी वोटर हैं या नहीं.” विजय ने बताया कि SIR को लेकर जनता में भारी भ्रम है. कई लोग सोच रहे हैं कि यह नागरिकता पंजीकरण जैसा कोई नया प्रोसेस है. यह भ्रम अभी भी लोगों में बना हुआ है."

उन्होंने जनता से अपील की BLO से acknowledgement slip ज़रूर लें. ऑनलाइन SIR फॉर्म भरने पर स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें. अपने BLO अधिकारी का नाम और संपर्क नंबर अपने पास रखें. विजय ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि TVK कार्यकर्ताओं को SIR फॉर्म नहीं दिए जा रहे. "जो लोग सत्ता में बैठे लोगों के कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं, वे इसके ज़िम्मेदार हैं." उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हर हाल में ये फॉर्म आम जनता तक पहुँचाएँ. अंत में विजय ने तमिलनाडु की जनता और TVK कार्यकर्ताओं से अपील की "मतदान केंद्रों के बाहर इतनी बड़ी संख्या में इकट्ठा हों कि लगे पूरा तमिलनाडु ही तमिलगा वेत्त्रि कझगम बन चुका है. हर वोट की सुरक्षा से ही देश में बदलाव आएगा. सतर्क रहें-अच्छा होगा, विजय निश्चित है.”

Update: 2025-11-15 11:53 GMT

Linked news