पुतिन की भारत यात्रा से क्या होंगे बड़े नतीजे?... ... Aaj ki Taaza Khabar: भारत के दौरे पर पहुंचे पुतिन, पीएम मोदी ने गले लगाकर किया WelCome- पढ़ें 4 दिसंबर की बड़ी खबरें

पुतिन की भारत यात्रा से क्या होंगे बड़े नतीजे? व्यापार, रोजगार और कनेक्टिविटी में मिलेगी नई रफ्तार- सरकारी सूत्र

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से बड़ी आर्थिक प्रगति की उम्मीद जताई जा रही है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह यात्रा भारत-रूस आर्थिक सहयोग को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी. पुतिन के साथ एक बड़ा कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है, जिससे उम्मीद है कि भारत रूस के साथ ट्रेड डेफिसिट (व्यापार घाटा) को सुधार सकेगा.

भारत और रूस के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए कई नए विकल्प तलाशे जा रहे हैं. खासकर फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल, कृषि उत्पाद और समुद्री उत्पाद के निर्यात को बढ़ावा देने की योजना है. इससे भारतीय उद्योगों और उत्पादों को बड़ा बाजार मिलेगा, साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और किसानों को भी लाभ होगा. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, कई अहम समझौतों और MoUs पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, शिपिंग, हेल्थकेयर, फर्टिलाइज़र, कनेक्टिविटी. इसके अलावा दोनों देशों के बीच पीपुल-टू-पीपुल रिलेशन, मोबिलिटी पार्टनरशिप, संस्कृति और साइंटिफिक सहयोग को भी और मजबूत करने पर जोर रहेगा.

Update: 2025-12-04 11:58 GMT

Linked news