रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- भारत-रूस वार्षिक... ... Aaj ki Taaza Khabar: भारत के दौरे पर पहुंचे पुतिन, पीएम मोदी ने गले लगाकर किया WelCome- पढ़ें 4 दिसंबर की बड़ी खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन से दोनों देशों की ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी और मजबूत होगी
दिल्ली में आयोजित भारत-रूस सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर 22वीं अंतर-सरकारी आयोग बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि “हम पिछले महीने मॉस्को में भारत-रूस व्यापार एवं आर्थिक सहयोग पर कार्य समूह की 26वीं बैठक के सफल आयोजन का स्वागत करते हैं. साथ ही रूस-नेतृत्व वाले यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के लिए शुरू हुई वार्ताओं का भी स्वागत करते हैं. हम रूसी संघ के राष्ट्रपति माननीय व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो आज 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के रूप में पूरा हुआ है. मेरा विश्वास है कि यह नेतृत्व शिखर बैठक हमारे दोनों देशों के बीच की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी को और ज्यादा मजबूत करेगी.”
Update: 2025-12-04 11:37 GMT