पहलगाम आतंकी हमला: NIA ने 7 आरोपियों के खिलाफ... ... Aaj Ki Taaza Khabar: गोवा नाइटक्लब आग मामला- कल थाईलैंड से दिल्ली एयरपोर्ट पर हाजिर होंगे लूथरा ब्रदर्स- पढ़ें 15 दिसंबर की बड़ी खबरें

पहलगाम आतंकी हमला: NIA ने 7 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पाकिस्तानी आतंकी संगठन LeT/TRF भी नामजद

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज पहलगाम आतंकी हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इस चार्जशीट में पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) / द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) को एक कानूनी इकाई के तौर पर नामजद किया गया है. चार्जशीट में पाकिस्तान की साजिश, आरोपियों की भूमिका और मामले से जुड़े सबूतों का विस्तृत विवरण दिया गया है. NIA के मुताबिक, यह हमला धर्म के आधार पर टारगेट कर की गई हत्याओं से जुड़ा था, जिसमें पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकियों ने 25 पर्यटकों और एक स्थानीय नागरिक की हत्या कर दी थी.

पाकिस्तानी हैंडलर साजिद जट्ट भी आरोपी

NIA की 1,597 पन्नों की चार्जशीट, जो जम्मू स्थित विशेष NIA अदालत में दाखिल की गई है, में पाकिस्तानी हैंडलर आतंकी साजिद जट्ट को भी आरोपी बनाया गया है. एजेंसी के अनुसार, साजिद जट्ट ने सीमा पार से पूरे आतंकी मॉड्यूल का संचालन और समन्वय किया. चार्जशीट में उन तीन पाकिस्तानी आतंकियों के नाम भी शामिल किए गए हैं, जिन्हें जुलाई 2025 में श्रीनगर के दाचीगाम इलाके में भारतीय सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत मार गिराया था.

Update: 2025-12-15 13:19 GMT

Linked news