ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर गोलीबारी की खबरों से... ... Aaj Ki Taaza Khabar: सिडनी हमले के बाद ब्रिटेन में यहूदी स्थलों की सुरक्षा बढ़ी- पीएम मोदी ने जताया दुख- पढ़ें 14 दिसंबर की बड़ी खबरें
ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर गोलीबारी की खबरों से हड़कंप, PM एंथनी अल्बानीज़ ने जताया दुख
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर गोलीबारी और लोगों के घायल होने की खबरों से देश में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने बयान जारी कर हालात को “चौंकाने वाला और बेहद दुखद” बताया है. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने कहा, “बॉन्डी में जो दृश्य सामने आए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले और परेशान करने वाले हैं. पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं और लोगों की जान बचाने के लिए काम कर रही हैं. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जो इस घटना से प्रभावित हुए हैं…”
Update: 2025-12-14 10:08 GMT