असम में 860 युवाओं की मौत के लिए कांग्रेस शासन... ... Aaj Ki Taaza Khabar: Microsoft ने भारत में किया एशिया में अब तक का सबसे बड़ा निवेश, AI विकास के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये का एलान- पढ़ें 9 दिसंबर की बड़ी खबरें
असम में 860 युवाओं की मौत के लिए कांग्रेस शासन जिम्मेदार: CM हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उस समय की सरकार की "निर्दयी ताकतों" ने राज्य के 860 युवाओं और नागरिकों की जान ले ली थी. उन्होंने कहा कि "उस समय की सरकार की क्रूर ताकतों द्वारा असम के 860 युवा और नागरिक मारे गए थे. हमें सिर्फ इतना पता है कि उस वक्त असम में कांग्रेस का शासन था, और उसी दौरान 860 युवाओं ने अपनी जान गंवाई. सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने सुरक्षित और शांतिपूर्ण असम की मांग की, सिर्फ इसलिए क्योंकि वे अवैध घुसपैठ के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, क्योंकि वे अपने जीने के अधिकार की मांग कर रहे थे."
Update: 2025-12-09 14:06 GMT