“आज़ादी के बाद ‘साइड रोल’ में डाल दिया गया Vande... ... Aaj Ki Taaza Khabar: नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस से निलंबित, 500 करोड़ वाले बयान पर कार्रवाई- पढ़ें 8 दिसंबर की बड़ी खबरें
“आज़ादी के बाद ‘साइड रोल’ में डाल दिया गया Vande Mataram” - लोकसभा में राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर हुई विशेष बहस के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वतंत्र भारत में राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को समान दर्जा देने का फैसला लिया गया था, लेकिन समय के साथ वंदे मातरम् को उपेक्षित रखा गया. उन्होंने कहा कि “जन गण मन हमारी संस्कृति में गहराई से समाया, लेकिन वंदे मातरम् को ऐसे ट्रीट किया गया मानो वह एक एक्स्ट्रा हो.” राजनाथ सिंह के इस बयान को राजनीतिक संदर्भों में भी देखा जा रहा है, क्योंकि विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों इस मुद्दे को विचारधारात्मक बहस में बदल चुके हैं. सिंह का कहना है कि वंदे मातरम् को राष्ट्रीय विरासत में उसकी सही जगह वापस मिलनी चाहिए.
Update: 2025-12-08 11:37 GMT