फ्लाइट कैंसिलेशन पर केंद्र का बड़ा एक्शन: IndiGo... ... Aaj Ki Taaza Khabar: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर 3 मैचों की ODI सीरीज 2-1 से जीत ली- पढ़ें 6 दिसंबर की बड़ी खबरें
फ्लाइट कैंसिलेशन पर केंद्र का बड़ा एक्शन: IndiGo CEO को हटाने की तैयारी, भारी जुर्माने की भी योजना
इंडिगो की उड़ानों में पिछले तीन दिनों से जारी भारी अव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार कड़ा रुख अपनाने की तैयारी में है. न्यूज 18 की मानें तो सरकारी सूत्रों के अनुसार, सरकार इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को पद से हटाने की मांग कर सकती है. साथ ही एयरलाइन पर भारी जुर्माना लगाने की भी योजना बनाई जा रही है, क्योंकि लगातार उड़ान रद्द होने और देरी से देशभर में यात्रियों को बड़े पैमाने पर परेशानी झेलनी पड़ी है.
Update: 2025-12-06 10:52 GMT