इंडिगो सेवा बाधित होने पर केंद्र का बड़ा फैसला-... ... Aaj ki Taaza Khabar: इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन पर बोले केंद्रीय उड्डयन मंत्री- 'स्थिति सुधर रही है, कल से हालात सामान्य होने की उम्मीद'- पढ़ें 5 नवंबर की बड़ी खबरें
इंडिगो सेवा बाधित होने पर केंद्र का बड़ा फैसला- DGCA के FDTL आदेश तत्काल प्रभाव से स्थगित
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बड़ा निर्णय लेते हुए बताया कि DGCA की Flight Duty Time Limitations (FDTL) संबंधी आदेशों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है. मंत्रालय के अनुसार, यह फैसला यात्रियों के हित में लिया गया है, खासकर वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों, मरीजों और उन सभी लोगों के लिए जो जरूरी कामों के लिए समय पर हवाई यात्रा पर निर्भर रहते हैं. मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस फैसले से एयर सेफ्टी से कोई समझौता नहीं किया गया है.
मंत्रालय ने कहा कि “इसके अलावा कई परिचालन संबंधी कदम तुरंत लागू करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि एयरलाइन सेवाएं जल्दी सामान्य हो सकें और यात्रियों को हो रही परेशानी में कमी आए. हमें उम्मीद है कि इन निर्देशों के लागू होते ही उड़ानों की समय-सारणी कल से स्थिर होने लगेगी और तीन दिनों में पूरी तरह सामान्य हो जाएगी.”
इंडिगो सेवाओं में भारी अव्यवस्था के बाद केंद्र सरकार ने उच्च-स्तरीय जांच का भी आदेश दिया है. मंत्रालय ने कहा कि यह जांच इंडिगो में हुई गड़बड़ियों की परतें खोलेगी और जहां जिम्मेदारी तय होगी, वहां उचित कार्रवाई की जाएगी. मंत्रालय के अनुसार “यह हाई-लेवल जांच यह पता लगाएगी कि इंडिगो में क्या गलत हुआ, किसकी जिम्मेदारी बनती है और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए क्या सुधार किए जाएं- जिससे यात्रियों को ऐसी मुश्किलों का सामना न करना पड़े.”