मुर्शिदाबाद को अयोध्या बनाना चाहते हैं हुमायूं... ... Aaj ki Taaza Khabar: इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन पर बोले केंद्रीय उड्डयन मंत्री- 'स्थिति सुधर रही है, कल से हालात सामान्य होने की उम्मीद'- पढ़ें 5 नवंबर की बड़ी खबरें

मुर्शिदाबाद को अयोध्या बनाना चाहते हैं हुमायूं कबीर : मौलाना शाहाबुद्दीन रिज़वी

TMC विधायक हुमायूं कबीर के निलंबन पर प्रतिक्रिया देते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रमुख मौलाना शाहाबुद्दीन रिज़वी बरेलवी ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि “हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद को अयोध्या बनाना चाहते हैं.” मौलाना रिज़वी ने आगे कहा कि भारत का संविधान हर धर्म को पूजा स्थल बनाने की अनुमति देता है, लेकिन यह काम कानून की सीमाओं के भीतर रहकर ही होना चाहिए. उन्होंने अपील करते हुए कहा, “कानूनी दायरे में रहते हुए मस्जिद बनाना आपका अधिकार है, लेकिन ऐसे कदम नहीं उठाने चाहिए जो सामाजिक तनाव या सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ें.”

Update: 2025-12-05 10:56 GMT

Linked news