गिरते बाजार में भी कमाना है पैसा? ये 2 शेयर दे सकते हैं तगड़ा मुनाफा

भले ही बाजार में अभी अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन ऐसे समय में सही शेयर चुनना निवेशकों के लिए फायदेमंद हो सकता है. Bajaj Auto और Reliance Industries जैसे मजबूत शेयर तकनीकी रूप से बेहतर स्थिति में नजर आ रहे हैं.

किन शेयर में लगाना चाहिए पैसा

(Image Source:  AI SORA )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 10 April 2026 5:18 PM IST

साल 2026 में भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली है. BSE Sensex और NSE Nifty50 दोनों ही इंडेक्स साल की शुरुआत से अब तक करीब 10% तक गिर चुके हैं. ऐसे में इंवेस्टर्स का घबराना लाजमी है. लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यही समय होता है जब सही शेयर चुनकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. मौजूदा समय में बाजार भले ही दबाव में हो, लेकिन कुछ मजबूत शेयर ऐसे हैं जो आने वाले दिनों में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं.

ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक, Bajaj Auto और Reliance Industries जैसे शेयरों में फिलहाल बेहतर मौका नजर आ रहा है. तकनीकी संकेतों के आधार पर इन दोनों शेयरों में आने वाले 2-3 महीनों में तेजी देखने को मिल सकती है, जिससे निवेशकों को अच्छा फायदा हो सकता है.

ICICI Direct की रणनीति: चुनें सही शेयर

ब्रोकरेज हाउस ICICI Direct ने ऐसे समय में दो शेयरों को “Gladiator Stocks” बताया है. यानी ऐसे शेयर जो मुश्किल बाजार में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. इनमें बजाज ऑटो, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर शामिल है. ब्रोकरेज के मुताबिक, अगले 3 महीनों में इन दोनों शेयरों में 11–12% तक का उछाल देखने को मिल सकता है.

Bajaj Auto: क्यों है खरीदारी का मौका?

  • ICICI Direct के अनुसार, Bajaj Auto में हाल की गिरावट के बाद फिर से तेजी के संकेत दिख रहे हैं.
  • ऑटो सेक्टर में गिरावट का दौर खत्म हुआ और अब रिकवरी दिख रही है.
  • शेयर अपने मजबूत सपोर्ट लेवल (100-week EMA) से ऊपर टिक रहा है.
  • चार्ट पर “rising channel” बना हुआ है, जो अपट्रेंड का संकेत देता है.
  • मोमेंटम इंडिकेटर (stochastic) में bullish crossover आया है.

टारगेट: ₹10,450

खरीदने का रेंज: ₹9,100 – ₹9,370

स्टॉप लॉस: ₹8,624

ब्रोकरेज का मानना है कि यह शेयर धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ सकता है.

Reliance Industries: मजबूत सपोर्ट से रिबाउंड

  • Reliance Industries में भी गिरावट के बाद मजबूत वापसी के संकेत मिले हैं.
  • शेयर “falling wedge pattern” से उछला है.
  • 200-week EMA जैसे मजबूत सपोर्ट पर खरीदारी आई.
  • लॉन्ग टर्म “rising channel” अभी भी बना हुआ है.
  • RSI इंडिकेटर में positive divergence दिखा है, जो ट्रेंड बदलने का संकेत है.

टारगेट: ₹1,480

खरीदने का रेंज: ₹1,306 – ₹1,336

स्टॉप लॉस: ₹1,237

अगर आप शॉर्ट टर्म (करीब 3 महीने) के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो इन शेयरों पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, निवेश से पहले अपने जोखिम और रणनीति को जरूर समझें.

Similar News