Begin typing your search...

US राष्ट्रपति को लिखती हैं लव लेटर, ट्रंप कहते हैं Sweetie, लोगों ने बताया- मेलानिया की 'सौतन'; जानिए 35 साल की नताली हार्प के बारे में

35 साल की नताली हार्प ट्रंप की बेहद करीबी सहयोगी हैं. जानिए उनके ‘लव लेटर’, ‘Human Printer’ नाम और मेलानिया से जुड़ी अफवाहों की पूरी कहानी.

US राष्ट्रपति को लिखती हैं लव लेटर, ट्रंप कहते हैं Sweetie, लोगों ने बताया- मेलानिया की सौतन; जानिए 35 साल की नताली हार्प के बारे में
X

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आसपास हमेशा राजनीति के साथ-साथ निजी रिश्तों को लेकर भी चर्चा होती रही है. लेकिन इस समय उनकी 35 साल की सहयोगी नताली हार्प असाधारण रूप से सुर्खियों में हैं. वह ट्रंप के साथ लगातार दिखाई देती हैं, उनके लिए खबरें प्रिंट करके लाती हैं, सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने में मदद करती हैं और विदेश यात्राओं से लेकर गोल्फ और राजनीतिक कार्यक्रमों तक उनके बेहद करीब रहती हैं. इसी वजह से उन्हें 'Human Printer' और ट्रंप की 'Gatekeeper'तो वहीं कुछ उन्हें 'मेलानिया की सौतन' के नाम से भी जान रहे हैं.

हार्प की कहानी सिर्फ एक राष्ट्रपति की करीबी सहयोगी बनने तक सीमित नहीं है. कैंसर से जूझने के बाद ट्रंप की नीतियों को अपने जीवन से जोड़कर चर्चा में आईं हार्प ने धीरे-धीरे ट्रंप के राजनीतिक दायरे में अपनी ऐसी जगह बनाई कि उनके लिखे निजी पत्र, हर वक्त राष्ट्रपति के आसपास रहने की कोशिशें और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप से जुड़ी अटकलें अब अमेरिकी मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस का विषय बन गई हैं. हालांकि, ट्रंप और हार्प के बीच रोमांटिक या यौन संबंध होने का कोई प्रमाण सामने नहीं आया है. ये सोशल मीडिया पर अफवाहों तक ही सीमित है.

नताली हार्प कौन हैं और ट्रंप तक कैसे पहुंचीं?

नताली हार्प कैलिफोर्निया से हैं और एक धार्मिक रूढ़िवादी परिवार में पली-बढ़ीं. उन्होंने Point Loma Nazarene University से पढ़ाई की और बाद में Liberty University से MBA किया. उनकी राष्ट्रीय पहचान 2019 में बनी, जब उन्होंने टीवी पर अपनी कैंसर की बीमारी और इलाज का अनुभव शेयर करते हुए ट्रंप की Right to Try नीति को अपने इलाज से जोड़ा. हार्प ने दावा किया था कि इस नीति ने उन्हें प्रयोगात्मक उपचार तक पहुंच दिलाने में मदद की और उनकी जिंदगी बची. हालांकि, बाद में विशेषज्ञों ने उनके उपचार की टाइमलाइन और कानून के वास्तविक दायरे को लेकर सवाल उठाए.

ट्रंप हार्प की कहानी से प्रभावित हुए और 2020 Republican National Convention में उन्हें बोलने का मौका मिला. वहां उन्होंने ट्रंप को अपने जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला व्यक्ति बताया. इसके बाद उनका ट्रंप के राजनीतिक नेटवर्क में प्रभाव बढ़ता गया.

टीवी एंकर से ट्रंप की खास सहयोगी तक

हार्प ने One America News Network यानी OANN में भी काम किया. वहां वह ट्रंप समर्थक राजनीतिक नैरेटिव और 2020 चुनाव से जुड़े ट्रंप के दावों को बढ़ावा देने वाली सामग्री से जुड़ी रहीं. 2022 के आसपास वह ट्रंप की टीम से जुड़ीं और धीरे-धीरे उनकी भूमिका सामान्य राजनीतिक सहयोगी से कहीं आगे बढ़ गई. 2025 में ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद उन्हें राष्ट्रपति की Executive Assistant के तौर पर नियुक्त किया गया. आज उनकी सबसे चर्चित जिम्मेदारियों में ट्रंप तक खबरों और सोशल मीडिया सामग्री को पहुंचाना शामिल है.

क्यों कहा जाता है 'Human Printer'?

ट्रंप डिजिटल स्क्रीन पर पढ़ने के बजाय कई सामग्री को प्रिंट करके पढ़ना पसंद करते हैं. हार्प इसी पसंद के हिसाब से उनके लिए एक पोर्टेबल प्रिंटर लेकर चलती हैं. वह समाचार रिपोर्ट, सोशल मीडिया पोस्ट और ट्रंप के पक्ष में लिखी गई सामग्री को प्रिंट करके राष्ट्रपति तक पहुंचाती हैं. इसी वजह से उन्हें ‘Human Printer’ का उपनाम मिला.

रिपोर्टों के मुताबिक, वह ट्रंप के सोशल मीडिया कंटेंट में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और कई बार सीधे उनकी मंजूरी लेकर पोस्ट तैयार करती हैं. इससे उनकी भूमिका सिर्फ निजी सहायक की नहीं बल्कि राष्ट्रपति तक सूचना पहुंचाने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी की बन गई है.

ट्रंप के साथ रहने के लिए हद तक चली गईं?

नताली हार्प की ट्रंप के प्रति कथित प्रतिबद्धता की सबसे चर्चित कहानियों में से एक SUV की डिग्गी में बैठकर साथ जाने वाली घटना है. रिपोर्टों के मुताबिक, अक्टूबर 2023 में न्यूयॉर्क में ट्रंप के साथ जाने के लिए वाहन में जगह नहीं थी. हार्प ने कथित तौर पर स्टाफ से बहस की और बाद में SUV के ट्रंक में बैठकर उनके साथ चली गईं. इस घटना की तस्वीर भी सामने आई थी.

एक दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 की गर्मियों में Bedminster स्थित ट्रंप के गोल्फ क्लब में रहने की व्यवस्था न होने के बाद हार्प पहले नौकरों के क्वार्टर में और बाद में महिलाओं के लॉकर रूम में रहने लगीं ताकि राष्ट्रपति के करीब रह सकें. यही घटनाएं उनकी छवि को एक बेहद समर्पित सहयोगी से आगे ले जाकर मीडिया की सनसनी का हिस्सा बनाने लगीं.

2023 में ट्रंप को लिखी चिट्ठियों ने क्यों मचाई हलचल?

हार्प से जुड़ा सबसे बड़ा विवाद उनकी 2023 की निजी चिट्ठियों को लेकर है. The New York Times के पत्रकार मैगी हैबरमैन और जोनाथन स्वान की किताब ‘Regime Change’ और उनकी रिपोर्टिंग के मुताबिक, हार्प ने 2023 में ट्रंप को कई निजी पत्र लिखे थे. इन पत्रों की प्रामाणिकता से परिचित दो लोगों ने पुष्टि की थी. एक पत्र में उन्होंने लिखा था कि ट्रंप उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और उन्हें अपना ‘Guardian and Protector in this Life’ बताया. दूसरे पत्र में उन्होंने पुराने तालमेल को फिर हासिल करने और ट्रंप को खुशी देने की इच्छा जताई थी.

इन पत्रों की भाषा ने ट्रंप के आसपास मौजूद कुछ लोगों को असहज किया. रिपोर्टों के मुताबिक, सुरक्षा अधिकारियों तक भी इस व्यवहार को लेकर चिंता पहुंची थी. हालांकि, ट्रंप ने कथित तौर पर इन चिंताओं को खारिज करते हुए हार्प की वफादारी का बचाव किया.

क्या हार्प ट्रंप को लव लेटर लिखती हैं?

यहीं से पूरी कहानी में सबसे ज्यादा अटकलें शुरू होती हैं. हार्प के पत्रों की भाषा बेहद व्यक्तिगत और भावनात्मक थी, इसलिए कुछ मीडिया टिप्पणीकारों ने उन्हें ‘love letters’ या अत्यधिक प्रशंसात्मक पत्रों के रूप में पेश किया. लेकिन पत्रों से अपने आप यह साबित नहीं होता कि दोनों के बीच प्रेम संबंध या अफेयर था. कुछ रिपोर्टों में ट्रंप के करीबियों के हवाले से कहा गया कि वह हार्प को ‘sweetie’ कहते हैं और उन्हें बेटी जैसा मानते हैं. दूसरी ओर, उनकी असाधारण निकटता और पत्रों ने अफवाहों को जन्म दिया. यानी यहां दो अलग बातें हैं- हार्प की असाधारण व्यक्तिगत निष्ठा की रिपोर्टिंग और दोनों के बीच अफेयर की अपुष्ट अटकलें.

क्या ट्रंप ने हार्प को अपनी पत्नी और बच्चों से ज्यादा करीब बताया?

यह दावा भी हार्प विवाद के सबसे चर्चित हिस्सों में से है. रिपोर्टों के मुताबिक, ट्रंप ने अपने सहयोगियों से हार्प की वफादारी की तुलना अपने परिवार से की थी और कथित तौर पर कहा कि वह उन्हें छोड़कर नहीं जाएंगी. कुछ रिपोर्टों में यह भी बताया गया कि ट्रंप ने हार्प को परिवार जैसा माना. इसी तरह की बातों ने लोगों के बीच यह सवाल पैदा किया कि राष्ट्रपति की एक युवा महिला सहयोगी को इतना असाधारण भरोसा और पहुंच क्यों हासिल है.

मेलानिया ट्रंप और नताली हार्प के बीच क्या अफवाहें हैं?

इस कहानी का सबसे संवेदनशील हिस्सा मेलानिया ट्रंप से जुड़ा है. कुछ रिपोर्टों और लेखक माइकल वोल्फ के दावों में कहा गया है कि हार्प की लगातार मौजूदगी ने मेलानिया और ट्रंप के बीच तनाव की अटकलों को बढ़ाया. मेलानिया की सार्वजनिक मौजूदगी कम होने और हार्प की ट्रंप के साथ लगातार मौजूदगी को जोड़कर सोशल मीडिया पर कई तरह की कहानियां बनाई गईं. कुछ रिपोर्टों में यह दावा भी सामने आया कि मेलानिया को हार्प की निकटता पसंद नहीं थी. लेकिन इन दावों को स्वतंत्र रूप से स्थापित तथ्य के रूप में नहीं देखा जा सकता. विशेष रूप से यह दावा कि मेलानिया ने हार्प की वजह से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाई या ट्रंप से अलग रहने लगीं. इसका सीधा प्रमाण उपलब्ध नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप
अगला लेख