उखड़े पेड-गिरे होर्डिंग, नोएडा में आंधी-बारिश से बिगड़ी तस्वीर

2 बजे आसमान हुआ काला

नोएडा में मौसम ने अचानक करवट ली. करीब 2 बजे आसमान पूरी तरह काले बादलों से ढक गया और दिन में ही अंधेरा छा गया. इसके बाद तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई

नोएडा अथॉरिटी और RTO ऑफिस में भरा पानी

तूफानी बारिश के चलते नोएडा अथॉरिटी और आरटीओ कार्यालय परिसर में जलभराव की स्थिति बन गई. कई इलाकों में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा.

फिल्म सिटी में कारों पर गिरे पेड़

तेज हवाओं के कारण नोएडा फिल्म सिटी में कई पेड़ उखड़ गए. कुछ पेड़ पार्किंग में खड़ी कारों पर गिर गए, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा.

बदल गया नोएडा का नजारा

तस्वीरों में देखा जा सकता है नोएडा में आए तूफान में ऐसा कहर डाला कि नोएडा का नजारा ही बदल गया

अयोध्या, मेरठ समेत 12 शहरों में हुई बारिश

प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहा. अयोध्या, मेरठ सहित 12 शहरों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई.

यूपी में मौसम कब देगा दस्तक?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून 18 जून तक गोरखपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकता है. इसके बाद धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए 22 जून तक लखनऊ पहुंचने की संभावना है.

More Stories