February 23, 2026
दिल्ली सरकार ने हाल ही राज्य नामकरण प्राधिकरण का फैसला लिया है. जिसमें दिल्ली के 9 मेट्रो स्टेशन के नाम बदले जाएंगे. यह फैसला सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में लिया गया है.
यह फैसला दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में दिए गए 21 स्टेशनों के नामों की जांच के बाद लिया गया. इनमें से 12 स्टेशनों के नाम बिल्कुल वैसे ही रख दिए गए, जैसे पहले प्रस्तावित थे. 7 स्टेशनों के नामों में थोड़ा संशोधन किया गया. 2 स्टेशनों के नाम पूरी तरह से बदल दिए गए.
रेखा गुप्ता ने कहा कि मेट्रो स्टेशन सिर्फ आने-जाने की जगह नहीं होते. वे उस इलाके की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक महत्व और स्थानीय भावनाओं को भी दर्शाते हैं. इसलिए नाम बदलते समय कई बातों का खास ध्यान रखा गया.
जिन स्टेशनों के नाम मॉडिफाई किए गए हैं: उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार (पहले प्रशांत विहार था), जगतपुर-वजीराबाद (पहले जगतपुर), नानक प्याऊ-डेरावल नगर (पहले डेरावल नगर), खानपुर-वायुसैनाबाद (पहले खानपुर), नानकसर-सोनिया विहार (पहले सोनिया विहार), श्री राम मंदिर मयूर विहार (पहले मयूर विहार पॉकेट 1), मंगोलपुर कलां-वेस्ट एन्क्लेव (पहले सिर्फ वेस्ट एन्क्लेव).
जिन दो स्टेशनों के नाम पूरी तरह बदल दिए गए- उत्तरी पीतमपुरा अब हैदरपुर गांव कहलाएगा, पीतमपुरा अब मधुबन चौक होगा. ये बदलाव इसलिए किए गए क्योंकि ये नाम उस इलाके की असली पहचान और पुरानी यादों से ज्यादा जुड़े हुए हैं.
जिन स्टेशनों के नाम वैसे ही रखे गए, ये नाम पहले जैसे ही बने रहेंगे: मजलिस पार्क, भलस्वा, हैदरपुर बादली मोड़, दीपाली चौक, यमुना विहार, भजनपुरा, खजूरी खास, सूरघाट, झारोदा माजरा, बुरारी, पुष्पांजलि और मौजपुर-बाबरपुर.
सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि अगर भविष्य में कोई और अच्छा प्रस्ताव आया और वह उचित लगा, तो आगे भी ऐसे बदलाव किए जा सकते हैं.