नवरात्रि के हर दिन का क्या रंग, कब किस कलर का कपड़ा पहनें?

Credit : meta ai

पहले दिन कौन से रंग का कपड़ा पहनें

11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक नवरात्रि का त्योहार मनाए जाएगा. जहां पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है. इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहन सकते हैं.

Credit : meta ai

सफेद रंग

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है. इस दिन सफेद रंग पहनने की परंपरा है.

Credit : meta ai

लाल रंग

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. लाल रंग शक्ति और साहस से जुड़ा है.

Credit : meta ai

गहरा नीला रंग

चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा के दिन ब्लू रंग के कपड़े पहन सकते हैं. गहरे नीले रंग का सूट, साड़ी या कुर्ता पूजा के लिए खूबसूरत ऑप्शन हो सकता है.

Credit : meta ai

पीला रंग

पांचवें दिन पीला रंग पहनना चाहिए. पीला रंग खुशियों और सकारात्मकता से जोड़ा जाता है.

Credit : meta ai

हरा रंग

छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है. इस दिन हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं. हरा रंग हरियाली, तरक्की और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.

Credit : meta ai

स्लेटी रंग

सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है. इस दिन स्लेटी यानी ग्रे रंग के कपड़े पहनने की परंपरा है. आप ग्रे सूट, साड़ी या कुर्ता चुन सकते हैं.

Credit : meta ai

बैंगनी रंग

आठवें दिन मां महागौरी की पूजा में बैंगनी रंग के कपड़े पहन सकते हैं. यह रंग गरिमा और ऐश्वर्य से जुड़ा माना जाता है.

Credit : meta ai

मोरपंखी हरा

नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इस दिन मोरपंखी हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है.

Credit : meta ai
More Stories