October 9, 2026
शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रहा है. नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को गाय के शुद्ध घी या सफेद रंग की मिठाई का भोग लगा सकते हैं.
दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है. इस दिन माता को चीनी, मिश्री या माखन-मिश्री अर्पित करने की परंपरा है.
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा माता को चावल की खीर या दूध से बनी मिठाई का भोग लगाया जा सकता है.
चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है. इस दिन माता को मालपुआ चढ़ाने की मान्यता है.
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है. इस दिन माता को केला अर्पित किया जाता है.
छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन माता को शहद अर्पित करने की परंपरा है
नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना होती है. इस दिन माता को गुड़ या गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगा सकते हैं.
आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है. इस दिन माता को नारियल या नारियल से बनी मिठाई का भोग अर्पित किया जाता है.
नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है. इस दिन माता को तिल या तिल से बनी चीजों के साथ हलवा-चना अर्पित कर सकते हैं.