ठंड में भी दिखेंगी फैशनेबल, बस ये स्टाइलिंग टिप्स आजमाएं

Credit : meta ai

लेयरिंग से बनाएं स्टाइलिश लुक

सर्दियों में स्टाइलिश लुक के लिए लेयरिंग करें. यानी सबसे पहले अंदर एक फिटिंग वाली टी-शर्ट या टॉप पहनें. इसके ऊपर स्वेटर और फिर जैकेट या कोट कैरी कर सकती हैं.

Credit : meta ai

ओवरसाइज स्वेटर हैक

ओवरसाइज स्वेटर सर्दियों में काफी आरामदायक होते हैं. इन्हें आप स्किनी जींस, स्ट्रेट पैंट या फिर लॉन्ग स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं.

Credit : meta ai

लंबे कोट से पाएं क्लासी लुक

सर्दियों में बिना ज्यादा मेहनत किए स्टाइलिश दिखने के लिए जींस, ट्राउजर या ड्रेस के साथ पहन सकती हैं. काले, भूरे, क्रीम और ग्रे रंग के कोट लगभग हर तरह के कपड़ों के साथ अच्छे लगते हैं.

Credit : meta ai

स्कार्फ से होगा लुक चेंज

अगर आपने एक ही रंग के कपड़े पहने हैं, तो उनके साथ रंगीन स्कार्फ कैरी करें. इसे गले में अलग-अलग तरीके से बांध सकती हैं.

Credit : meta ai

बूट्स के साथ पूरा करें विंटर लुक

सर्दियों में फुटवियर भी आपके पूरे लुक को बदल सकता है. जींस के साथ एंकल बूट्स और छोटी ड्रेस या स्कर्ट के साथ नी-हाई बूट्स अच्छे लगते हैं.

Credit : meta ai

स्वेटर के साथ पहनें लॉन्ग स्कर्ट

सर्दियों में हर बार जींस पहनना जरूरी नहीं है. आप अपने पसंदीदा स्वेटर को लॉन्ग स्कर्ट के साथ भी पहन सकती हैं. इ

Credit : meta ai

बेल्ट से कपड़ों को दें परफेक्ट शेप

आप लंबे स्वेटर, कार्डिगन या कोट के ऊपर बेल्ट लगा सकती हैं. इससे कमर को अच्छी शेप मिलती है.

Credit : meta ai
More Stories