October 27, 2026
अगर आप भी नौकरी करती हैं और करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं, तो थोड़ी-सी प्लानिंग आपका काम आसान कर सकती है.
सुबह ऑफिस जाने की जल्दी में सरगी बनाने का समय कम पड़ सकता है. इसलिए रात तैयार कर लें. इससे सुबह हड़बड़ी नहीं होगी.
त्योहार वाले दिन छोटी-छोटी चीजें ढूंढने में वक्त बर्बाद न हो, इसलिए एक रात पहले ही लैपटॉप, जरूरी कागजात, चाबियां और दूसरे सामान बैग में रख लें.
ऑफिस में पूरे दिन काम करना है, इसलिए ऐसा सूट, कुर्ती या साड़ी चुनें जिसमें आप आसानी से बैठ सकें और चल-फिर सकें.
करवा चौथ के दिन ऑफिस में काम का दबाव ज्यादा हो सकता है. ऐसे में पहले से अपने ऑफिस के जरूरी काम निपटा लें.
शाम को घर लौटने के बाद अगर आपको हर सामान ढूंढना पड़े, तो थकान बढ़ सकती है. इसलिए पूजा की थाली से जुड़ा सामान सुबह या पिछली रात ही एक जगह रख दें.
ऑफिस से निकलने का समय पहले ही तय कर लें. आखिरी वक्त की जल्दबाजी से बचने के लिए ट्रैफिक को भी ध्यान में रखें.