अगर आप फलाहार व्रत रख रहे हैं, तो राजगिरा के आटे से बना पराठा बना सकते हैं. इसे दही या व्रत वाले आलू की सब्जी के साथ परोस सकते हैं.
Credit : instagram-@tarladalal
दही आलू
अगर कुछ अलग स्वाद चाहिए, तो दही आलू जरूर ट्राई करें. दही की हल्की ग्रेवी में बने आलू खाने में स्वादिष्ट लगते हैं.
Credit : instagram-@ik_burstingflavours
मखाना खीर
व्रत का खाना मखाना खीर के बिना अधूरा माना जाता है. दूध, मखाना, इलायची और सूखे मेवों से बनी यह खीर टेस्टी होती है.
Credit : instagram-@bowledoverbykari
साबूदाना टिक्की
साबूदाना, उबले आलू और भुनी मूंगफली से बनी साबूदाना टिक्की बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम होती है. इसे दही या व्रत वाली चटनी के साथ खाया जा सकता है.
Credit : instagram-@lovelaughmirch
सिंघाड़े के आटे का हलवा
अगर मीठा खाने का मन हो, तो सिंघाड़े के आटे का हलवा अच्छा ऑप्शन है. यह घी, सूखे मेवे और सिंघाड़े के आटे से बनता है.
Credit : meta ai
आलू जीरा
अगर जल्दी कुछ बनाना चाहते हैं, तो आलू जीरा एक बेहतरीन विकल्प है. उबले हुए आलू को घी, जीरा और सेंधा नमक के साथ हल्का भूनकर तैयार किया जाता है. इसे व्रत की पूरी या दही के साथ खाया जा सकता है.
Credit : meta ai
फ्रूट चाट
व्रत में हल्का और ताजगी देने वाला विकल्प चाहिए, तो फ्रूट चाट बनाएं. इसमें अपनी पसंद के मौसमी फल काटें, ऊपर से थोड़ा नींबू का रस और सेंधा नमक डालें.