झुमके, छोटी बिंदी और 1.5 लाख के लहंगे में Janhvi Kapoor ने गिराई बिजलियां
हेमा पंत
July 12, 2026
Credit : instagram-@janhvikapoor
लहंगे में छाईं जान्हवी
जान्हवी कपूर ने डिजाइनर Rimple & Harpreet का इन्की ब्लैक लहंगा पहना है. पूरे लहंगे पर गोल्डन और मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी की गई है, जो इसे बेहद शाही लुक दे रही है.
Credit : instagram-@janhvikapoor
1.50 लाख है लहंगे की कीमत
जान्हवी के इस डिजाइनर लहंगे की कीमत करीब ₹1.50 लाख है. यह वेडिंग, रिसेप्शन या बड़े फैमिली फंक्शन के लिए शानदार आउटफिट हो सकता है.
Credit : instagram-@janhvikapoor
हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज
एक्ट्रेस ने डीप नेकलाइन वाला लाल और गोल्डन कढ़ाई से सजा ब्लाउज पहना है. ब्लाउज पर रंग-बिरंगे बीड्स और बारीक हैंडवर्क पूरे लुक को और खास बना रहे हैं.
Credit : instagram-@janhvikapoor
सॉफ्ट ग्लैम मेकअप
जान्हवी ने न्यूड बेस, हल्का ब्लश, शिमरी आई मेकअप, आईलाइनर, मस्कारा और न्यूड पिंक लिपस्टिक के साथ सॉफ्ट ग्लैम मेकअप चुना है.
Credit : instagram-@janhvikapoor
खुले वेवी बालों ने बढ़ाई खूबसूरती
उन्होंने बालों को सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा है. यह हेयरस्टाइल पूरे एथनिक लुक को मॉडर्न और स्टाइलिश टच दे रहा है.
Credit : instagram-@janhvikapoor
छोटी लाल बिंदी ने बढ़ाया चार्म
जान्हवी के माथे पर लगी छोटी लाल बिंदी पूरे लुक में ट्रेडिशनल खूबसूरती एड कर रही है.