क्या है बालों के लिए वायरल Batana तेल?

Credit : meta ai

क्या है Batana Oil?

Batana Oil एक खास तेल है, जो American Oil Palm यानी Elaeis oleifera से तैयार किया जाता है.

Credit : meta ai

कैसी है तेल की खुशबू?

यह तेल आम हेयर ऑयल से थोड़ा अलग होता है. इसका रंग गहरा भूरा या एंबर जैसा और बनावट काफी गाढ़ी होती है. इसमें हल्की मिट्टी या भुनी हुई चीज जैसी अलग खुशबू भी हो सकती है.

Credit : meta ai

सोशल मीडिया पर क्यों छाया?

Batana Oil को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं. इनमें इसे रूखे और टूटते बालों के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है. कुछ लोग तो यह तक दावा करते हैं कि इससे झड़ चुके बाल वापस उग सकते हैं.

Credit : meta ai

क्या सच में नए बाल उगाता है?

Batana Oil को बालों की जड़ों को एक्टिव करने या गंजेपन का इलाज करने वाला साबित नहीं किया गया है.

Credit : meta ai

क्या सफेद बाल काले कर सकता है?

सफेद बालों को दोबारा काला करने का दावा भी अभी साबित नहीं हुआ है. बालों का रंग तब बदलता है जब जड़ों में मेलानिन बनाने वाली सेल्स कम काम करने लगती हैं.

Credit : meta ai

Batana Oil कैसे लगाएं?

पहली बार इस्तेमाल करते समय थोड़ी मात्रा लें. कुछ बूंदें हथेली पर लेकर बालों की बीच की लंबाई और सिरों पर लगाएं. करीब 20 से 30 मिनट बाद शैंपू कर लें.

Credit : meta ai

किन लोगों को सावधान रहना चाहिए?

नैचुरल होने का मतलब यह नहीं कि तेल हर किसी की त्वचा पर सूट करेगा. पहली बार लगाने से पहले छोटा पैच टेस्ट जरूर करें. जलन, खुजली, लालपन या सूजन हो तो इस्तेमाल बंद कर दें.

Credit : meta ai
More Stories