खुशी कपूर ने पहना कॉर्सेट गाउन, ऐसे पाएं सेम लुक

Credit : instagram-@khushikapoor

खुशी कपूर ने क्या पहना?

खुशी ने पिंक शेड का फिगर-हगिंग गाउन नजर आ रहा है. आउटफिट की कॉर्सेट जैसी फिटिंग कमर को खूबसूरती से उभारती है. साथ में हल्का ट्रांसपेरेंट दुपट्टा स्टाइल का एक्स्ट्रा टच एड कर रहा है.

Credit : instagram-@khushikapoor

नेकलाइन ने बढ़ाया ग्लैमर

ड्रेस का ऑफ-शोल्डर और स्ट्रक्चर्ड नेकलाइन डिजाइन पूरे लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन है. यह स्टाइल बहुत ज्यादा हैवी हुए बिना आउटफिट को पार्टी वियर वाला ग्लैम टच देता है.

Credit : instagram-@khushikapoor

कैसा है हेयरस्टाइल?

बालों को सॉफ्ट वेवी टेक्सचर देकर खुला रखा गया है. सामने से कुछ लटें चेहरे के पास छोड़ी गई हैं, जिससे हेयरस्टाइल बहुत ज्यादा सेट या बनावटी नहीं लगता.

Credit : instagram-@khushikapoor

मेकअप में रखा गया है सॉफ्ट टच

मेकअप को ड्रेस के शेड के साथ सटल और नेचुरल ग्लैम रखा गया है. चेहरे पर हल्का बेस, सॉफ्ट ब्लश, न्यूड टोन लिप्स और आंखों पर डिफाइंड मेकअप इस लुक को बैलेंस करता है.

Credit : instagram-@khushikapoor

एक्सेसरीज कैसी हैं?

इस आउटफिट के साथ खुशी ने छोटे से ईयररिंग्स पहने हैं. मिनिमल एक्सेसरीज ही लुक को खूबसूरत बना रही हैं.

Credit : instagram-@khushikapoor

लुक कॉपी कैसे करें?

इस स्टाइल को दोहराने के लिए रोज-पिंक या डस्टी पिंक गाउन, हल्का फ्लोई दुपट्टा और न्यूड हील्स चुनें. मेकअप को सॉफ्ट रखें और बालों में लूज वेव्स बनाएं. ज्यादा सामान जोड़ने के बजाय एक एलिगेंट पीस पर फोकस करें.

Credit : instagram-@khushikapoor

किस बॉडी टाइप पर जंचेगा?

इस तरह की कमर पर फिट और नीचे से फ्लोई ड्रेस खासकर ऑवरग्लास, पियर और कर्वी बॉडी शेप पर अच्छी लग सकती है. स्ट्रक्चर्ड कमर सिल्हूट को डिफाइन करती है, जबकि फ्लोई स्कर्ट बॉडी को लंबा और बैलेंस्ड लुक देती है.

Credit : instagram-@khushikapoor
More Stories