अनन्या-जाह्नवी तक, अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में किसने क्या पहना?
हेमा पंत
September 15, 2026
Credit : instagram-@ananyapandayuniverse
कृति सेनन
कृति सेनन ने गहरे नीले रंग की बांधनी साड़ी में शानदार अंदाज दिखाया. साड़ी के साथ मैचिंग ईयररिंग्स और मोतियों का नेकलेस पहना, जिसने गहरे नीले रंग के साथ खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट बनाया.
Credit : instagram-kritisanon
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर ने निधि तांबी केजरीवाल की डबल इकत पटोला साड़ी चुनी. माथे की छोटी बिंदी, मांगटीका और झुमकों ने उनके लुक को और खूबसूरत बनाया.
Credit : instagram-@janhvikapoor
शनाया कपूर की पर्पल साड़ी
शनाया कपूर ने गणपति उत्सव के लिए रिच पर्पल साड़ी पहनी. साड़ी के साथ गोल्डन कढ़ाई वाला ब्लाउज कैरी किया था.
Credit : instagram-@shanayakapoor02
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने अरपिता मेहता की डिजाइन की हुई ऑरेंज सिल्क साड़ी पहनी. साड़ी की बुनाई और गोल्डन बॉर्डर ने लुक को रिच बनाया. इसके साथ हैवी गोल्ड ईयररिंग्स ने पूरा ध्यान खींचा.
Credit : instagram-@ananyapandayuniverse
राधिका मर्चेंट का ट्रेडिशनल टच
राधिका मर्चेंट ने रिच ज्वेल-पिंक रंग की हैंडवोवन कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी. इसमें गोल्ड जरी के साथ एंटीक गोल्ड मरोड़ी कढ़ाई और जड़ाऊ काम की डिटेलिंग थी. उनका लुक ट्रेडिशनल होने के साथ बेहद रॉयल नजर आया.
Credit : instagram-@manishmalhotra05
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने पिंक और कॉरल शेड वाली हल्की साड़ी चुनी. इसमें चेक पैटर्न और शीयर फैब्रिक था. मैचिंग ब्लाउज, स्टेटमेंट ईयररिंग्स, चूड़ियां और अंगूठियों ने उनके क्लासिक इंडियन लुक को पूरा किया.
Credit : instagram-@therealkarismakapoor
खुशी कपूर
खुशी कपूर ने गहरे लाल रंग की साड़ी पहनकर एंटीलिया के गणपति उत्सव में शिरकत की. स्लीवलेस ब्लाउज के साथ उन्होंने सिल्वर रंग की पोटली कैरी की.