डीप ब्राउन गाउन में छाईं Ananya Panday, इतनी महंगी हैं हील्स

Credit : instagram-@ananyapanday

डीप ब्राउन गाउन में दिखीं अनन्या

अनन्या ने डिजाइनर राहुल मिश्रा की ‘देवी’ कलेक्शन से डीप ब्राउन कलर का गाउन पहना. यह फुल लेंथ आउटफिट बॉडी पर अच्छी तरह फिट बैठ रहा था.

Credit : instagram-@ananyapanday

गाउन पर दिखा स्कल्प्टेड डिजाइन

ड्रेस पर बनी घुमावदार उठी हुई डिजाइन पूरे गाउन में नजर आई. कमर के पास यह पैटर्न बीच में गांठ जैसी शेप बनाता है और फिर हिप्स से नीचे की ओर फैल जाता है.

Credit : instagram-@ananyapanday

प्लंजिंग नेकलाइन ने बढ़ाया ग्लैमर

गाउन का नेकलाइन डीप था, जो पूरे कवर लुक के साथ एक अलग कॉन्ट्रास्ट बना रहा था. नीचे की फिटिंग बेहद स्लीक थी और लंबा, पतला हेम लुक को साफ-सुथरा फिनिश दे रहा था.

Credit : instagram-@ananyapanday

हाथ में पहनी बेहद कीमती वॉच

अनन्या ने कलाई पर Piaget Limelight Gala Precious Rainbow वॉच पहनी. इसमें अलग-अलग रंगों के कीमती स्टोन लगे हैं, जिनमें नीलम, त्सावोराइट, रूबी और हेसोनाइट गार्नेट शामिल हैं.

Credit : instagram-@ananyapanday

सॉफ्ट-ग्लोइंग मेकअप

मेकअप में अनन्या ने ज्यादा हैवी लुक से दूरी बनाई. उनकी आइब्रो को अच्छी तरह शेप दिया गया था, जबकि आंखों पर ब्लैक लाइनर और हल्के ब्राउन शेड का इस्तेमाल किया गया. चेहरे पर नैचुरल ग्लो, हल्का ब्लश और रोजी-न्यूड लिप्स लगाए गए थे.

Credit : instagram-@ananyapanday

बालों में डीप साइड पार्टिंग

हेयरस्टाइल को भी काफी सिंपल लेकिन स्टाइलिश रखा गया. अनन्या ने डीप साइड पार्टिंग के साथ बालों में वॉल्यूम रखा और उन्हें हल्की खुली वेव्स में स्टाइल किया.

Credit : instagram-@ananyapanday

₹1.5 लाख की हील्स

लुक को पूरा करने के लिए अनन्या ने René Caovilla Dalilah Animalier सैंडल पहनीं. लेपर्ड प्रिंट वाली इन हील्स में पतली क्रिस्टल से सजी स्ट्रैप्स थीं. इनकी कीमत करीब ₹1.5 लाख बताई गई है.

Credit : instagram-@ananyapanday
More Stories