दुनिया की वो 8 जगह जहां गाड़ियों पर बैन, भारत का ये हिल स्टेशन भी शामिल

Credit : AI

Venice (इटली)

यह दुनिया का सबसे मशहूर कार-फ्री शहर है, जहां सड़कें नहीं बल्कि नहरें हैं. यहां लोग पैदल या नाव से सफर करते हैं.

Credit : Sora AI

Zermatt (स्विट्जरलैंड)

पेट्रोल गाड़ियों से पूरी तरह मुक्त है इस शहर के लोग इलेक्ट्रिक टैक्सी, ई-बस या पैदल चलते हैं. साफ हवा और मैटरहॉर्न का शानदार नजारा है.

Credit : Sora AI

Mackinac Island (अमेरिका)

1898 से यहां कारें बैन हैं. आज भी लोग घोड़ा-गाड़ी और साइकिल से चलते हैं.

Credit : Sora AI

Hydra (ग्रीस)

इस द्वीप पर मोटर वाहन पूरी तरह बैन है. यहां सामान ढोने के लिए गधे इस्तेमाल होते हैं और लोग पैदल चलते हैं.

Credit : Sora AI

Giethoorn (नीदरलैंड्स)

इसे 'नॉर्थ का वेनिस' कहा जाता है. यहां सड़कें नहीं, सिर्फ नहरें हैं और छोटी इलेक्ट्रिक नावें चलती हैं.

Credit : Sora AI

Fes el Bali (मोरक्को)

यह दुनिया का सबसे बड़ा कार-फ्री शहरी इलाका है. यहां की तंग गलियों में लोग पैदल, खच्चर या हाथगाड़ियों से चलते हैं.

Credit : Sora AI

La Digue, (सेशेल्स)

यहां सिर्फ जरूरी वाहनों को अनुमति है, बाकी लोग साइकिल से घूमते हैं. नारियल के पेड़ों से घिरी सड़कें और खूबसूरत बीच इस जगह को बेहद शांत और प्रकृति के करीब बनाते हैं.

Credit : Sora AI

Matheran (भारत)

भारत का इकलौता हिल स्टेशन जहां गाड़ियां पूरी तरह बैन हैं. यहां लोग पैदल, घोड़े या हाथ रिक्शा से चलते हैं.

Credit : Sora AI
More Stories