दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों की कलेक्शन रखते हैं Anant Ambani

Credit : ANI

1. जैकब एंड कंपनी- ओपेरा वंतारा ग्रीन कैमो

यह घड़ी गुजरात के Vantara Wildlife Sanctuary को डेडिकेटेड है. इसकी कीमत लगभग 1.5 मिलियन डॉलर (करीब 13.7 करोड़ रुपये) है.

Credit : ANI

2. ऑडमर्स पिगुएट

यह घड़ी 18 कैरेट पिंक गोल्ड की बनी है. इसमें ब्रेसलेट, बेज़ल और क्राउन पर कुल 436 बैगुएट कट हीरे जड़े गए हैं. कीमत: लगभग 1.63 मिलियन डॉलर (करीब 13.55 करोड़ रुपये).

Credit : ANI

3. रिचर्ड मिल-आरएमएस-10 टूरबिलन

यह बहुत खूबसूरत घड़ी है, जिसमें 3D कोई मछली घड़ी के अंदर गियर और मूवमेंट के बीच तैरती हुई दिखती है. यह बिक्री के लिए नहीं है. अनुमानित कीमत: 10 लाख डॉलर (9 करोड़ 26 लाख के आसपास) से ज्यादा.

Credit : Instagram: anantambaniii

4. पाटेक फिलिप - नॉटिलस ट्रैवल टाइम

इस घड़ी में बहुत सारे बड़े हीरे और रूबी जड़े गए हैं. इसमें दो अलग-अलग समय दिखाने का फीचर भी है. कीमत: लगभग 11 करोड़ रुपये.

Credit : Instagram: anantambaniii

5. रिचर्ड मिल - आरएम 52-05 टूरबिलॉन फैरेल विलियम्स

अनंत अंबानी की शादी के दिन यह घड़ी पहनी गई थी. इसके डायल पर मंगल ग्रह से पृथ्वी का नजारा दिखाया गया है. दुनिया में सिर्फ 30 पीस बनी हैं. कीमत: 12.5 करोड़ से 25 करोड़ रुपये तक.

Credit : Instagram: anant.ambaniofficial1

6. पाटेक फिलिप - ग्रैंड मास्टर चाइम

यह दुनिया की सबसे जटिल घड़ियों में से एक है. इसमें कई घंटी बजाने वाले कॉम्प्लिकेशन्स हैं. दुनिया में सिर्फ 7 पीस हैं. कीमत: लगभग 75 करोड़ रुपये.

Credit : ANI

7. रिचर्ड मिल - आरएम 56-01 टूरबिलॉन ग्रीन सफायर

यह घड़ी पूरी तरह हरे नीलमणि (सफायर क्रिस्टल) से बनी है, जो तराशने में बहुत मुश्किल और महंगा पदार्थ है. कीमत: 45 से 50 करोड़ रुपये.

Credit : ANI

8. रिचर्ड मिल - आरएम 27-02 टूरबिलॉन राफेल नडाल

यह घड़ी टेनिस स्टार राफेल नडाल के लिए बनाई गई थी. इसमें कार्बन टीपीटी मटेरियल इस्तेमाल हुआ है, जो बहुत मजबूत है. दुनिया में सिर्फ 50 पीस हैं. कीमत: 10.8 करोड़ रुपये (करीब 13 लाख डॉलर).

Credit : ANI

9. रिचर्ड मिल-आरएम 56-02 सफायर टूरबिलॉन

इसका पूरा केस प्योर क्रिस्टलीय नीलमणि से बना है। यह बहुत टिकाऊ और मजबूत है. दुनिया में सिर्फ 30 पीस उपलब्ध हैं. कीमत: 14 करोड़ रुपये (करीब 17 लाख डॉलर)।

Credit : ANI
More Stories