पिता का साया उठा, लेकिन हौसला नहीं! दिव्या तंवर ऐसे बनीं IAS

Credit : instagram-@divyatanwar__ips

दिव्या तंवर की कहानी

यूपीएससी की तैयारी करने वालों के लिए दिव्या तंवर की कहानी किसी रोशनी से कम नहीं है. हरियाणा के छोटे से कस्बे से निकलकर, आर्थिक तंगी और पारिवारिक चुनौतियों को पार करते हुए उन्होंने यह साबित किया कि हौसला मजबूत हो तो मंजिल खुद रास्ता दे देती है.

Credit : instagram-@divyatanwar__ips

गवर्नमेंट स्कूल से की पढ़ाई

दिव्या का बचपन हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बीता. शुरुआती शिक्षा उन्होंने गवर्नमेंट स्कूल से पूरी की.

Credit : instagram-@divyatanwar__ips

पिता का उठा साया

कम उम्र में ही पिता का निधन हो गया. घर की जिम्मेदारियां अचानक बढ़ीं और आर्थिक हालत डगमगाने लगी.

Credit : instagram-@divyatanwar__ips

मां ने खेती-सिलाई कर पढ़ाया

मां ने खेतों में मजदूरी की, सिलाई का काम किया, ताकि बच्चों की पढ़ाई न रुके, यही संघर्ष दिव्या के इरादों को और मजबूत करता गया.

Credit : instagram-@divyatanwar__ips

बिना कोचिंग की तैयारी

महंगे संस्थानों में पढ़ने की सुविधा नहीं थी, इसलिए उन्होंने ऑनलाइन कंटेट, नोट्स और टेस्ट सीरीज का सहारा लिया. सेल्फ-स्टडी दिव्या का हथियार बनी.

Credit : instagram-@divyatanwar__ips

पहले ही कोशिश में सफलता

2021 में पहली बार परीक्षा दी और ऑल इंडिया रैंक हासिल की. इतनी कम उम्र में वर्दी पहनना अपने आप में बड़ी अचीवमेंट थी.

Credit : instagram-@divyatanwar__ips

IPS से बनीं IAS

दिव्या ने दोबारा एग्जाम दिया और आखिरकार वह आईएएस बन गईं. आज वे हजारों युवाओं को मेहनत करने का मैसेज देती हैं.

Credit : instagram-@divyatanwar__ips
More Stories