गलवान की झड़प के बाद LAC पर भारत और चीन के बीच सैन्य तैयारियों को लेकर मुकाबला लगातार बढ़ा है. इसी रणनीतिक चुनौती के बीच भारत का स्वदेशी जोरावर लाइट टैंक पहाड़ी इलाकों में सेना की ताकत बढ़ाने के लिए तैयार किया जा रहा है. करीब 25 टन वजन वाला यह टैंक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज मूवमेंट और तैनाती को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. दूसरी तरफ चीन का Type-15 लाइट टैंक पहले से ही ऐसे इलाकों में तैनात है. अब सवाल है कि जोरावर की तकनीक, मारक क्षमता, रफ्तार और पहाड़ी युद्धक क्षमता Type-15 को कितनी चुनौती दे सकती है.