रायबरेली से लेकर कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड तक चर्चा में आई श्रद्धा दुबे की जिंदगी से जुड़े कई पुराने दावे सामने आ रहे हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, स्कूल के दिनों में भी श्रद्धा के प्रेम प्रसंगों और लड़कों के बीच विवादों की चर्चाएं होती थीं. उसके पुराने सहपाठियों के हवाले से मोबाइल फोन, रिश्तों और कथित विवादों से जुड़े कई किस्से सामने आए हैं. यहां तक कि तीन लड़कों के जहर खाने की बातें भी कही जा रही हैं. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है. ऐसे में सवाल है कि श्रद्धा के अतीत से जुड़े इन किस्सों में कितनी सच्चाई है और शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच में क्या सामने आया है.