Begin typing your search...

कौन हैं ‘कटहल किंग' मिथिलेश देसाई, जिन्होंने 1250 पेड़ और 88 किस्मों से खड़ा किया लाखों का एग्री-बिजनेस? PM मोदी भी हुए प्रभावित

X

दिल्ली में सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात महाराष्ट्र के युवा किसान और कृषि उद्यमी मिथिलेश देसाई से हुई. शरद पवार ने प्रधानमंत्री मोदी को मिथिलेश देसाई से मिलवाया, जिसके बाद दोनों के बीच कटहल की खेती और उससे जुड़े कारोबार पर लंबी बातचीत हुई. रत्नागिरी के मिथिलेश ने कृषि इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और UPSC इंटरव्यू तक पहुंचने के बावजूद खेती और एग्री-बिजनेस को अपना करियर बनाया. उन्होंने अपने पिता के साथ मिलकर कटहल किंग एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी शुरू की और कटहल को कमाई वाले बिजनेस मॉडल में बदलने पर काम किया. उनके बाग में 1,250 से ज्यादा कटहल के पेड़ हैं और यहां थाईलैंड, मलेशिया, श्रीलंका व वियतनाम समेत कई देशों की 88 से ज्यादा किस्में उगाई जाती हैं. मिथिलेश ने कटहल की अलग-अलग किस्मों पर प्रयोग करते हुए देसाई कप्पा नाम की एक विशेष मीठी किस्म भी विकसित की है. कंपनी सिर्फ कच्चा कटहल नहीं बेचती, बल्कि उससे वीगन मीट, ग्लूटेन-फ्री आटा, कटहल चिप्स और रेडी-टू-ईट जैसे वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट भी तैयार करती है. रिपोर्ट के मुताबिक, उनका कृषि कारोबार सालाना करीब 95 लाख रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू करता है और उनके उत्पाद भारतीय बाजार के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक भी पहुंचते हैं.


India News
अगला लेख