Begin typing your search...

लखनऊ अग्निकांड: न फायर सेफ्टी और न इमरजेंसी एग्जिट; 15 मौतों के बाद सिस्टम पर उठे बड़े सवाल; क्या बोले योगी आदित्यनाथ?

X
Lucknow Fire: कोचिंग में जिंदा जले बच्चे, CM Yogi, Brajesh Pathak क्या बोले? | State Mirror Hindi
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Published on: 23 Jun 2026 9:10 AM

लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में लगी भीषण आग ने 15 लोगों की जान ले ली. शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस इमारत में हादसा हुआ वह मूल रूप से रिहायशी उपयोग के लिए स्वीकृत थी, लेकिन वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं. इमारत में इमरजेंसी एग्जिट, वैकल्पिक निकासी मार्ग और पर्याप्त फायर सेफ्टी इंतजामों की कमी के आरोप सामने आए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. जानिए हादसे की पूरी टाइमलाइन, अधिकारियों ने क्या कहा, बचाव अभियान के दौरान किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा और इस त्रासदी के बाद प्रशासन, एलडीए, नगर निगम और फायर विभाग पर क्यों उठ रहे हैं गंभीर सवाल.


अगला लेख