Begin typing your search...

जब तिहाड़ जेल में पहली बार आमने-सामने आए लॉरेंस बिश्नोई और जेलर, पानी तक पीने से कर दिया था इनकार, जानिए क्या हुआ था उस दिन

X
संजीव चौहान
संजीव चौहान

Published on: 17 Nov 2026 5:13 PM

लॉरेंस बिश्नोई का नाम सुनते ही बॉलीवुड से लेकर पुलिस महकमे तक हलचल मच जाती है. लेकिन तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे उसका व्यवहार कैसा था? पूर्व जेल अधिकारी अजय भाटिया ने एक इंटरव्यू में लॉरेंस से अपनी पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि जब लॉरेंस को तिहाड़ जेल लाया गया, तब शनिवार का दिन था. मुलाकात के दौरान उन्होंने लॉरेंस को पानी पीने के लिए पूछा तो उसने साफ इनकार कर दिया. उसने बताया कि वह मंगलवार और शनिवार को व्रत रखता है. अजय भाटिया ने लॉरेंस की सुरक्षा और उसके प्रभाव को लेकर भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए.


अगला लेख