गाजियाबाद में 12, 14 और 16 साल की तीन सगी बहनों की ज़िंदगी एक ऑनलाइन मोबाइल गेम ‘Korean Lover Game’ की वजह से बुरी तरह प्रभावित हो गई. यह गेम बच्चों को भावनात्मक रूप से फंसाकर खतरनाक टास्क करने के लिए उकसाता है और मानसिक दबाव बनाता है. लॉकडाउन के बाद बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ा और इसी दौरान इस तरह के गेम्स की पकड़ और गहरी हो गई. धीरे-धीरे बच्चे परिवार से कटने लगे, व्यवहार में बदलाव आया और मानसिक तनाव बढ़ता गया. मामले ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या माता-पिता बच्चों की ऑनलाइन दुनिया को लेकर पर्याप्त सतर्क हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते निगरानी और संवाद न हो तो ऐसे गेम बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं.