न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज फ्लॉप हुए तो 70 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. भारत के सामने 181 रन का लक्ष्य था और मुकाबला हाथ से निकलता दिख रहा था. लेकिन इसके बाद नमन धीर, तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने बाजी पलट दी. तिलक के नाबाद अर्धशतक और नीतीश की तूफानी पारी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीन ली. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई और टी20 इंटरनेशनल में 200 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बनने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. आखिर 70 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद कैसे पलटा मैच और कौन बना भारत की जीत का असली हीरो?