भारत, चीन और पाकिस्तान के बीच सैन्य ताकत और रणनीतिक क्षमता को लेकर अक्सर चर्चा होती है. ऐसे में मेजर जनरल (रिटायर्ड) जीडी बख्शी ने बताया कि आज इन तीनों देशों के बीच भारत की स्थिति क्या है. उन्होंने उस दौर का भी जिक्र किया, जब भारत और चीन कई मामलों में करीब-करीब बराबरी पर थे, लेकिन इसके बाद चीन तेजी से आगे बढ़ गया. उनके मुताबिक, चीन ने अपनी आर्थिक और सैन्य क्षमताओं को लगातार मजबूत किया, जिसका असर आज साफ दिखाई देता है. वहीं, पाकिस्तान की स्थिति भी समय के साथ बदली है. उन्होंने बताया कि किन कारणों से पाकिस्तान पीछे रह गया और चीन भारत से कितना आगे निकला.