सुरभि गौतम 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में टॉप किया था. हालांकि, गांव से निकलकर आईएएस बनने की उनकी राह आसान नहीं थी, लेकिन कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से उन्होंने इसे आसान बना दिया. उनका जन्म मध्य प्रदेश के सतना जिले के अमदारा गांव में 21 अगस्त 1991 को हुआ. उनके पिता वकील और माता टीचर हैं. सुरभि की शुरुआती पढ़ाई गांव के ही हिंदी मीडियम स्कूल में हुई. उन्होंने 10वीं में 93.4 फीसदी मार्क्स हासिल किए. उन्हें मैथ और साइंस में 100 में से 100 नंबर मिले. आइए, आईएएस सुरभि गौतम के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखते हैं यह वीडियो...