देश की जीडीपी में 7.8 फीसदी की बढ़ोतरी को अर्थव्यवस्था के लिए अहम आंकड़ा माना जाता है, लेकिन इसका सीधा असर हर व्यक्ति की जेब पर कितना पड़ता है? बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों के सामने कमाई और खर्च के बीच संतुलन बनाने की चुनौती बनी हुई है. दावा किया जाता है कि भारत में बड़ी संख्या में लोग हर महीने 25 हजार रुपये से कम कमाते हैं, ऐसे में महंगाई उनकी बचत को प्रभावित कर सकती है. सवाल यह भी है कि मौजूदा समय में कमाई का कितना हिस्सा खर्च किया जाए और कितना बचाया जाए. इसी बीच सोने और चांदी में निवेश को लेकर भी चर्चा तेज है.