असदुद्दीन ओवैसी आजम खान की अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं, लेकिन आजम खान के मन में ओवैसी को लेकर अब भी कई सवाल हैं. एक इंटरव्यू में आजम खान ने ओवैसी की दुआ पर प्रतिक्रिया देते हुए पुराने मुकदमों और कानूनी मदद का जिक्र किया. इतना ही नहीं, चंद्रशेखर आजाद के साथ ओवैसी के गठबंधन पर भी नाराजगी जाहिर की. इस दौरान उन्होंने जेल के दिनों का एक ऐसा खौफनाक किस्सा सुनाया, जब उन्हें लगा था कि शायद वह और उनके बेटे दोबारा एक-दूसरे को नहीं देख पाएंगे. आखिर ओवैसी और चंद्रशेखर से आजम खान की नाराजगी की वजह क्या है और 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने क्या कहा?